नीमडीह थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव , अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में ,नीमडीह थाना के शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसके बाद बादु गांव में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम पर्व को आपस में दोनों समुदायों के भाईचारे के रूप मनाये। किसी अफवाह में आकर शांति भंग नहीं होने देने। बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधि में मुखिया, राजनीतिक दल प्रखंड जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, प्रशासनिक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।आदर डीह पंचायत के सुभाष सिंह, सुलोचना सिंह,हरि पद महतो, ग्राम प्रधान,राकिब साईं,मो मुबारक मोमिन, आदि उपस्थित थे। नीमडीह हर पर्व भाई चारे के रूप मनाते आये है।इस भी हमलोग आशा करते हैं कि यह पर्व भी शांति पुर्वक संपन्न होगी।
0 Comments