उत्पाद अधीक्षक ने गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी शराब दुकान का किया औचक निरीक्षण।

उत्पाद अधीक्षक ने गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी शराब दुकान का किया औचक निरीक्षण।

चांडिल,उत्पाद अधीक्षक ने गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी शराब दुकान का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख नियमानुसार पाए गए; विभागीय प्रावधानों के अनुपालन का दिया निर्देश।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक श्री विजय क्षितिज मिंज द्वारा आज 17 जून 2026 को सरायकेला नगर क्षेत्र के गैरेज चौक स्थित लाइसेंसी खुदरा शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा उत्पादों के स्टॉक, विक्रय अभिलेखों, मूल्य सूची तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर उत्पाद उपलब्ध कराए जाने संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई।  निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध स्टॉक, विक्रय अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान स्टॉक, विक्रय अभिलेख एवं अन्य अभिलेख अद्यतन एवं नियमानुसार संधारित पाए गए। दुकान में प्रदर्शित मूल्य सूची।

Post a Comment

0 Comments

close