अवैध लगभग 25,000 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट।

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25,000 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट।
चांडिल,जामजोडा में एक एवं सापड़ा में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, स्कूटी व टाटा मैजिक वाहन जब।
,उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक  विजय क्षितिज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के क्रम में गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोडा क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 25,000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन/कारोबार में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन को भी जप्त किया गया। वहीं, लगभग 400 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई
वहीं, आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से संबंधित मामले में दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।य
उत्पाद अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में लगातार सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close