चांडिल,सरायकेला खरसावाँ जिला अंतर्गत तिरुलडीह थाना कांड सं. 11/2026,
303(1)/334(1)/3(5) में गैस गोदाम से 56 गैस सिलेंडरों की चोरी के संबंध में कांड दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए 56 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


0 Comments