शिक्षित युवा अपने अनिश्चित भविष्य के प्रति चिंतित झारखंडी छात्र युवा आंदोलनरत

शिक्षित युवा अपने अनिश्चित भविष्य के प्रति चिंतित झारखंडी छात्र युवा आंदोलनरत












झारखंड जनाधिकार महासभा,
 जंतर मंतर आंदोलनकारी नेहा बोरा पर आरएसएस सदस्य द्वारा स्याही हमला निंदनीय।
भाजपा इकोसिस्टम द्वारा JPSC आंदोलन को गलत दिशा देने के विरुद्ध छात्र-युवा सावधान रहें।
अगस्त को झारखंड जनाधिकार महासभा, AISA, AISF, SFI व अन्य संगठनों द्वारा विधान सभा मार्च के दौरान जंतर मंतर आंदोलनकारी व AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर आरएसएस से जुड़े व्यक्ति द्वारा स्याही फेका गया। महासभा इसकी कड़ी निंदा करती है। स्याही फेकने के साथ उसने ‘जय श्री राम’ का नारा भी लगाया। यह एक और उदाहरण है कि किस प्रकार झारखंडी छात्र-युवाओं के एकता को भाजपा-आरएसएस द्वारा तोड़ने एवं JPSC आंदोलन को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। 
महासभा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के JPSC आंदोलन के समर्थन में शुरू से रही है। हमारे कई सदस्य भी आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। 14वीं JPSC परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी और घोटाला हुआ है। ऐसी स्थिति केवल JPSC ही नहीं, बल्कि हर सरकारी नियुक्ति में भी दिख रही है। अपने अनिश्चित भविष्य के प्रति चिंतित झारखंडी छात्र युवा आंदोलनरत हैं। अलग-अलग समूहों में भी आंदोलनरत हैं। और सभी आंदोलन महत्त्वपूर्ण है। लेकिन यह भी दिख रहा है कि झारखंडी छात्र-युवाओं के आंदोलन को भाजपा-आरएसएस व इससे जुड़े मीडिया द्वारा अपनी राजनीति अनुसार गलत दिशा दिया जा रहा है।
आंदोलन से जुड़े कुछ युवा एवं धरना में उपस्थित कुछ लोग विभिन्न तरीके से यह कह रहे हैं कि जंतर मंतर का आंदोलन गलत था और हमारा सही है। इनके द्वारा जंतर-मंतर आंदोलन व इससे जुड़े लोगों पर जिस प्रकार की टिप्पणी की जा रही है, वही बातें भाजपा द्वारा भी तब भी की गई थी और यहाँ भी की जा रही है। इसमें स्पष्ट रूप से कहीं न कहीं भाजपाई संकीर्णता काम कर रही है। यह छात्र युवा की एकता को दलीय संकीर्णता में तोड़ने का काम है। राज्य में सांप्रदायिक भाषणों से समाज को बांटने वाले नेता व उनके चेले आंदोलन स्थल पर चारों तरफ दिख रहे हैं। यह महज संयोग नहीं है कि जो मीडिया जंतर-मंतर आंदोलन को शुरू से बदनाम करने में लगी रही और जमीनी रिपोर्टिंग ईमानदारी से नहीं की, वही यहां पूरे जोश में भाजपा के नैरेटिव को चलाने में दिख रही है। 
छात्र-युवा आंदोलन कहीं भी हो, कभी एक दूसरे के विरुद्ध नहीं हो सकता है। चाहे जंतर-मंतर का राष्ट्रीय आंदोलन या झारखंड का JPSC आंदोलन। लेकिन जिस प्रकार आंदोलन स्थल पर उपस्थित अनेक लोगों, भाजपा के नेताओं एवं इनसे जुड़े मीडिया द्वारा दोनों आंदोलनों में विभाजन पैदा करने की कोशिश हो रही है, इससे स्पष्ट है कि आंदोलन को भाजपा-आरएसएस द्वारा अपनी राजनैतिक सोच में सीमित किया जा रहा है। यह छात्र-युवा आंदोलनों की एकजुटता के लिए हानिकारक है। भाजपा व मोदी सरकार द्वारा दिल्ली आंदोलन के प्रति रवैया यह स्पष्ट करता है कि ये छात्र-युवाओं के हित में न सोचते हैं और न काम करते हैं। 
इस परिस्थिति को देखते हुए हम JPSC आंदोलन से जुड़े छात्र-युवाओं से अपील करते हैं कि वे भाजपा-आरएसएस से अपनी दूरी बनाएँ व इनके नैरेटिव का हिस्सा न बनें। हमें आशा है कि यह आंदोलन एक जन आंदोलन का रूप लेगा जिससे राज्य की शिक्षा व नियुक्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार होंगे। साथ ही, हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वे आन्दोलनरत छात्रों के साथ ईमानदारी के साथ वार्ता करें व उनके मांगों पर सकारात्मक व त्वरित कार्यवाई करें। 

_अधिक जानकारी के लिए रिया तुलिका पिंगूआ (7739634601), अपूर्वा (9313759050) या सिराज (9939819763) से संपर्क करें।_
  
_महासभा की ओर से - अजय एक्का, अलोका कुजूर, अमन मरांडी, अफज़ल अनीस, अम्बिका यादव, अम्बिता किस्कू, अजीत कांडेयांग, अजय उराँव, अपूर्वा, अरुनांशु बनर्जी, अशोक वर्मा, अशोक पाल, भरत भूषण चौधरी, बासिंग हस्सा,  बिंसय मुंडा, बिरसिंग महतो, चार्लेस मुर्मू, चंद्रदेव हेम्ब्रम, दिनेश मुर्मू, एलिना होरो, जॉर्ज मोनिपल्ली, हेलेन सुंडी, जेम्स हेरेंज, जयंती मेलगंडी, ज्यां द्रेज़, ज्योति बहन, ज्योति कुजूर, कुमार चन्द्र मार्डी, लीलावती देवी, मंथन, मनोज भुइयां, मेरी हंसदा, मार्गरेट मिंज , मुन्नी देवी, मीना मुर्मू, नरेश पहाड़िया, नन्दिता भट्टाचार्य, पचाती सिंह, प्रवीर पीटर, पी एम टोनी, पुनीत मिंज, नन्द किशोर गंझू, प्रवीर पीटर, रिया तुलिका पिंगुआ, राजा भुईयां, रंजीत किंडो, रमेश जेराई, रामेश्वर उराँव, रोज खाखा, रोज मधु तिर्की, रमेश मलतो, रेशमी देवी, रेजीना टोप्पो, राम कविन्द्र, संदीप प्रधान, संगीता बेक, श्यामल मार्डी,  सिराज दत्ता, शशि कुमार, संतोषी लकड़ा, सिसिलिया लकड़ा, शंकर मलतो, सोमारु सिंह, सुषमा मांगलिक, टॉम कावला, टिमोथी मलतो_

Post a Comment

0 Comments

close