जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में मनाया गया जल अर्पण दिवस।

जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह ग्राम में मनाया गया जल अर्पण दिवस।







जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूकता। 







चांडिल,जल जीवन मिशन के तहत  कुचाई प्रखंड अंतर्गत सामुडीह ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों एवं संबंधित पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। साथ ही जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व, जल की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रख-रखाव एवं संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से जल स्रोतों एवं जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments

close