बांसा गांव में उपचार शिविर आयोजित, 84 मरीजों की गई।

बांसा गांव में उपचार शिविर आयोजित, 84 मरीजों की गई।



चांडिल,आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसा में ऑस्टियोआर्थराइटिस जांच एवं उपचार शिविर हुआ आयोजित, 84 मरीजों की जांच कर दवा वितरित, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की भी हुई जांच।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसा (आयुष), प्रखंड चांडिल, पंचायत धुनबुरू के अंतर्गत ऑस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ों के दर्द) जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान कुल 84 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान विशेष रूप से जोड़ों के दर्द एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस से संबंधित मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही खांसी एवं गैस्ट्राइटिस आदि समस्याओं के लिए होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) एवं रक्त शर्करा (शुगर) की भी जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर का आयोजन आयुष चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार एवं डॉ. छाया कुमारी के मार्गदर्शन एवं उपचार सेवाओं के साथ किया गया। शिविर के सफल संचालन में सहिया रतनी देवी, पुष्पा दास, सोनमोनी देवी, विनती महतो, रश्मानी महतो तथा योग प्रशिक्षक अरिजीत दत्ता खान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके निकट ही स्वास्थ्य जांच, उपचार, आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Post a Comment

0 Comments

close