घर जलने से घर वाले परेशान हुए, पीड़िता के समक्ष खाने रहने की समस्या उत्पन्न हुई

आग के चलते घर जलने से घर वाले परेशान हुए, पीड़िता के समक्ष खाने रहने की समस्या हो गई।

नीमडीह : नीमडीह प्रखंड के सीमा गुंडा पंचायत के रामनगर गांव के मोदीडीह टोला निवासी भादू महतो, सुधीर महतो, भगवान महतो, भर्ती महतो के घर में आग लगी। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घर में रखे सामान धान, पुआल, कपड़ा,खाने की साम्रगी जल चुका था। पीड़िता ने कहा कि घर में लगभग तीन लाख की सामान जल कर राख हो गई। घर खपरा का था। आज दिन में आग लगी।घर में कोई नहीं था। धान के कटनी का समय है।इसलिए घर में कोई नहीं था। आग की सूचना मिलने पर घर के लोग आए इसके बाद आग के बुझाने के काम में लग गए। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग अंचलाधिकारी से की गई  ।


 पीड़ित भगवान महतो ने कहा घर में काफ़ी सामान आग के चपेट में आ गई है। जिससे खाने पीने,रहने की समस्या हो गई है ।पीड़िता ने अंचलाधिकारी से राहत की गुहार लगाई ।

Post a Comment

0 Comments

close