शहीद खुदीराम बोस जयंती मनाया गया

चांडिल गोल चक्कर सिद्धू कानू चौक में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के बैनर तले देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का जन्म जयंती मर्यादा पूर्वक मनाया गया

आज  चांडिल गोलचक्कर में, शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति चांडिल की ओर से देश के पुष्प शहीद खुदीराम बोस का जन्म जयंती मनाया गया ।
सबसे पहले शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया गया।
जन्म जयंती कार्यक्रम मे सभा को संबोधित शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति के संरक्षक ज्योति लाल महाली ने कहा आज खुदीराम बोस के विचारों को गांव शहर में सभी छात्र नौजवानों के बीच पहुंचाना जरूरी है, खुदीराम जैसे महान मनुष्य जो मात्र 17 साल के उम्र मैं अंग्रेजों ने फांसी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित खुदीराम बोस स्मारक समिति के सदस्य गण समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा सचिव आशुदेव महतो, संरक्षक ज्योति लाल माली के साथ-साथ समिति के सदस्य हाराधन महतो, भुजंग मछुआ, जयश्री पाल मालती हांसदा ,उदय तंतुबाई , विशेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close