01 जनवरी 2024 से प्रखण्ड नीमडीह के दुकानदार (डीलर) हड़ताल पर जाएंगे।

डीलर दुकानदार संध नीमडीह ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र नीमडीह बीडीओ को दिया।

01 जनवरी 2024 से प्रखण्ड नीमडीह के दुकानदार (डीलर) हड़ताल पर जाएंगे।

चांडिल नीमडीह डीलर दुकानदार संध नीमडीह ने मुख्यमंत्री के नाम से एक मांग पत्र नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव को दिया।ऑल इण्डिया फेयर प्राईस डीलर्स फेडरेशन के अहवाह पर अपनी लम्बित माँगों को लेकर 01 जनवरी 2024 से प्रखण्ड नीमडीह के दुकानदार (डीलर) हड़ताल पर जाएंगे। उक्त बात की सुचना नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव को दी।

सरकार द्वारा 81 करोड़ कार्डधारी को अगले 05 वर्षो तक फ्री में राशन देने को घोषणा कर दी है, पर 81 करोड़ परिवारों तक अनाज पहुँचाने वालो 5 लाख 38 हजार दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं सोचा गया है। उसी तहत् हम हड़ताल में जाने को वाध्य है।

1. हम सभी राशन दुकानदारों का अनुकम्पा को समाप्त कर दिया गया है, उसको पूर्व कि भांति बहाल करने को लेकर। नीमडीह डीलर संध ने बैठक का निर्णय लिया साथ डीलर के मौत पर शोक प्रगट किया उसके परिजनों को शांति देने हेतु भागवन से प्रथाना किया 

2. वर्ष 2021 से 2022 तक करोना काल में हम जान पर खेलकर अनाज का वितरण किये, उसका 13 महिना का कमीशन बाकी है, उसके लेने को लेकर।

3. राज्य कि सरकार हमारे ई० पोस मशीन में जो 2जी सीम दी है, उसको 5जी सीम देने का आश्वासन दिया था, उसको अभी तक पुरा नही किया गया है, 2जी सीम को 5जी सीम करने को लेकर।

4. मंहगाई को देखते हुए विगत 10 वर्षो से हमारा कमीशन 1 रूपया है, इसको 3 रूपया करने को लेकर एवं अनाज में 2% क्षतिपूर्ति देने हेतु ।

हम राज्य में 25000 दुकानदार अगामी 01 जनवरी 2024 से हड़ताल पर माँग पूरा होने तक रहेगें। आपसे प्रार्थना है कि आप हमारी भावना को बायां समझने हुए हमारे संगठन का सथ देगें।भरत हजाम , नीमडीह डीलर दुकानदार संध के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र महतो, सचिव सागर चन्द दास, आदि डीलर उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close