पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

चांडिल,पूर्व विधायक ने सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।

चांडिल ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने रविवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल परिसर में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। 


इस दौरान अरविंद सिंह ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। पूर्व विधायक ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में निरंतर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। 


इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश दिखे। इस अवसर पर नबीन पसारी, अरुण सिंह, सपन कुमार गुप्ता, राजेश सिंह, धीरेन सिंह, कृपा महतो आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close