अमृत ब्रदर्स ने लेपाटांड में किया खिताब पर कब्जा।

सरायकेला :अमृत ब्रदर्स ने लेपाटांड में किया खिताब पर कब्जा।


सरायकेला  :कोल्हान के  ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड फुटबॉल मैदान में रविवार को ग्रामीण कीड़ा संस्था लेपाटांड की और से 47 वां एक दिवसीय फुटबाल खेल सह मेला का आयोजन किया गया। लेपाटांड फुटबॉल खेल में हजारों की संख्या में पश्चिम बंगाल के झालदा, बाघमुंडी, बलरामपुर, जमशेदपुर, पोटका, पटमदा, बोड़ाम, हाता, बुंडू, तमाड़,  सरायकेला आदि के साथ साथ पूरे चांडिल अनुमंडल के लोगों का जनसैलाब उमड़ा। फुटबॉल खेला के साथ साथ मुर्गा लड़ाई का भी आयोजन किया गया। ग्रामीण कीड़ा संस्था लेपाटांड द्वारा 1976 से लेपाटांड फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेला सह मेला करते आ रहा है। यह खेला हर साल पोष महीना के पहला रविवार को होता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों का भीड़ उमड़ा। प्रतियोगिता में अलेक्स एफसी घाटदुलमी को पराजित कर अमृत ब्रदर्स चैंपियन बना। ग्रामीण क्रीड़ा संस्था के विजेता टीम अमृत ब्रदर्स को नकद एक लाख 61 हजार व उपविजेता टीम अलेक्स एफसी घाटदुलमी को नकद एक लाख 11 हजार रुपया व सील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  उनका हौसला अफजाई किया।  विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ीयों का उज्जवल भविष्य की कामना किया। मेले के दौरान चार पहिए व दो पहिया वाहन के लिए ईचागढ़ व डुमटांड के दोनों और कोई गैरेज में वाहन खचाखच भरा हुआ था।  इस दौरान लेपाटांड मेला में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव, प्रमुख गुरुपोदो मार्डी, नेतृत्व कर्ता मधुमीता सिंह मानकी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मेला कमेटी के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष पशुपति बागची, सचिव अजय कुमार, निताई उरांव, राजकिशोर गोप, पूर्व मुखिया पंचानन पातर, राजेन सिंह मुंडा समेत कमेटी के सभी सदस्य व खेल प्रेमी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

close