जिला पुलिस ने गम्हरिया कांड संख्या 135/24, के मामले लोग को गिरफ्तार किया ।
चांडिल ,जिला पुलिस ने गम्हरिया कांड संख्या 135/24, के मामले दो लोग को गिरफ्तार किया ।इस संबंध में मिला जानकारी के अनुसार गम्हरिया थाना कांड सं0-135/2024, 14.12.2024, धारा 103 (1)/3(5) B.N.S-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।गम्हरिया थाना अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय, बडडीह, ग्राम बड़डीह में दिनांक- 13-14/12/2024 की रात्रि में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा जशपुर पंचायत के
मुखिया पति एवं पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध मे गम्हरिया थाना कांड सं0-135/2024, दिनांक- 14.12.2024, धारा- 103(1)/3(5) B.N.S-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए काण्ड के त्वरीत उद्भेदन एवं इसमे संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में गठित (SIT) टीम द्वारा इस काण्ड का त्वरीत उड्नेदन करते हुए घटना में संलिप्त 05 अपराधकर्मियों को दिनांक- 16/12/2024 को गिरफ्तार करते हुए काण्ड में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल, लोडेड देशी कट्टा, जिंदा गोली एवं प्रयोग ने लाये गये मोटरसाईकिल एवं स्कूटी को बरामद किया गया था। काण्ड में संलिप्त 02 अन्य अपराधकर्मी (01) बीरबल सरदार, उम्र 38 वर्ष, पिता स्व० दुबराज सरदार, सा०- उगमा, थाना सरायकेला एवं (02) लक्खीचरण नायक उर्फ लक्खी, उम्र 35 वर्ष, पिता मुंशी नायक, सा० रायबासा, थाना- गम्हरिया फिरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु इनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान मिले तकनिकी साक्ष्य के आधार पर फिरार अभियुक्त एवं इस घटना के मुख्य सूत्रधार बीरबल सरदार को दिनांक- 23/12/2024 को निमडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मी बीरबल सरदार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर काण्ड में प्रयुक्त पिस्टल को रवि महतो उर्फ कोंका, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० किस्टो महतो, सा उगमा, थाना सरायकेला के घर से बरामद करते हुए रवि महतो उर्फ कोंका को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बीरबल सरदार के घर से बरामद किया गया है। काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त अपराधकर्मी लक्खीचरण नायक उर्फ लक्खी द्वारा गिरफ्तारी के डर से व्यवहार न्यायालय, सरायकेला मे आत्मसमर्पण कर दिया गया है जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.62 mm का पिस्टल 01 (एक), घटना में प्रयुक्त Polestar Blue कलर का Hero Xoom स्कूटी, रजिस्ट्रेशन संख्या- JH05DQ 98811, बरामद किया।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पताः-
बीरबल सरदार, उम्र 38 वर्ष, पिता स्वा० दुबराज सरदार, सा० उगमा, थाना सरायकेला, जिला- सरायकेला-खरसावां ।
रवि महतो उर्फ कोंका, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता स्व० किस्टो महतो, सा० उगमा, थाना सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावां । पुलिस ने बताया कि
गिरफ्तार अपराधकर्मी बीरबल सरदार का पुर्व में भी अपराधिक गतिविधि ,गम्हरिया थाना कांड सं0- 22/2009, Dt- 22.04.2019, धारा-302/201 IPC & 27 Arms Act।
छापेमारी दल में शामिल सदस्यः-समीर सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेल। संतन कुमार तिवारी, थाना प्रभारी, निमडीह थाना,सुनिल कुमार सिंह, पु०अ०नि० (अनुसंधानकर्ता), गम्हरिया थाना,धीरंजन कुमार, पु०अ०नि०, आदित्यपुर थाना,
विपुल कुमार ओझा, पु०अ०नि०, आदित्यपुर थाना,आ0 250 सुभाष महतो, तकनिकी शाखा कर्मी, आ0 943 परमानंद दुबे शामिल थे।
0 Comments