पुलिस अधीक्षक ने अवैध खेती के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक ने अवैध खेती के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया।

चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार  चौका थानांतर्गत  ग्राम महादेवबेडा , आसंगीबेडा और उरमाल में चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौका थाना प्रभारी  के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तथा साथ ही साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित भी अहम जानकारियां दी गई ।

Post a Comment

0 Comments

close