साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन"
दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल में 30.12.2024 से 05.01.2025 तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन"
आद्रा: आद्रा मंडल में 30.12.2024 (सोमवार) से 05.01.2025 (रविवार) तक इंजीनियरिंग, ट्रेक्शन और सिग्नल विभाग द्वारा साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का विनियमन नियोजित किया गया है। परिणामस्वरूप कोचिंग ट्रेनों पर प्रभाव इस प्रकार होगा।
रद्द की गई ट्रेनें:
1. 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा- आसनसोल) दिनांक:- 30.12.2024, 04.01.2025, और 05.01.2025 को रद्द रहेगी।
2. 08650/08679 (आद्रा-मिदनापुर-आद्रा)
दिनांक:- 30.12.2024, 03.01.2025 और 05.01.2025 को रद्द रहेगी।
3. 08671/08672 (आद्रा- भागा-आद्रा) मेमू दिंनाक:- 05.01.2025 को रद्द रहेगी।
संक्षिप्त-परिसमाप्ति/संक्षिप्त-प्रारंभ:
1. 08174/08152 (टाटानगर-आसनसोल- बाराभूम ) दिनांक:- 30.12.2024 और 04.01.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट- ओरिजिनटेड होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा- आसनसोल -आद्रा के मध्य रद्द रहेगी।
2. 03594/03593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) दिंनाक:- 31.12.2024, 02.01.2025, और 05.01.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट- ओरिजिनटेड होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा- पुरुलिया -आद्रा के मध्य रद्द रहेगी।
3. 18035/18036 (खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर)
दिंनाक:- 31.12.2024, 02.01.2025 और 05.01.2025 को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनटेड होगी। इस दौरान ट्रेन की परिसेवा आद्रा- हटिया -आद्रा के मध्य रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
1. 18601 (टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस) दिनांक: 30.12.2024 और 03.01.2025 को चांडील- पुरुलिया -कोटशीला- मुरी के बजाय चांडील-गुंडाबिहार- मूरी के रास्ते चलेगी।
यात्रियों के लिए अनुरोध:
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित घोषणाएं की जाएंगी।
0 Comments