मुहर्रम पर्व को लेकर नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

मुहर्रम पर्व को लेकर नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।

चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना परिसर में मोहर्रम पर्व-2025 को लेकर शांति समिति का बैठक संपन्न गई ।बैठक सम्मानित सदस्य/ शांति समिति के सदस्य/ पंचायत प्रतिनिधि/ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, नीमडीह के थानेदार संतन तिवारी ने कहा की मुहर्रम पर्व शांति भाइचारे के साथ मनाने की अपील की गई। नीमडीह प्रखंड के सिंदूर पुर,मुरूम,झिमड़ी गांव में दो समुदाय के लोग रहते हैं।आदरडीह पंचायत के मुखिया सुभाष सिंह,बड़ेदा पंचायत के मुखिया बरुण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुहर्रम अखड़ा के सदस्य ,हरे दास महतो, श्यामल पांडे,शिव प्रसाद पाण्डेय, आदि उपस्थित थे ‌बैठक में आदरडीह से मिलन चौक मार्ग पर स्थित बादु रेलवे अंडरपास की जर्जर सड़क की चर्चा हुई। जिसका तत्काल मरम्मत करने की पहल नीमडीह थाना प्रभारी ने की। चांडिल मुरी रेलखंड के सुरसा आर पी एफ से बात कर तत्काल चलने लायक सड़क बनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

close