रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों पर परिचालनात्मक प्रभावित (दिनांक 25.08.2025 से 31.08.2025 तक)"



"रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों पर परिचालनात्मक प्रभावित (दिनांक 25.08.2025 से 31.08.2025 तक)"

चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टी आर डी एवं एस एंड टी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से 31 अगस्त 2025 (रविवार) तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस अवधि में कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ेगा :-
            रद्द ट्रेन Cancelled Trains
68077/68078 (आद्रा– भागा –आद्रा) मेमू पैसेंजर – 25.08.2025 से 31.08.2025 तक रद्द रहेगी।
68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू पैसेंजर – 31.08.2025 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / प्रारंभ (Short Termination / Origination)

1. 68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू पैसेंजर – 26.08.2025 को आद्रा स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।


2. 13503/13504 (वर्धवान –हटिया– वर्धवान ) मेमू एक्सप्रेस – 26.08.2025, 28.08.2025, 29.08.2025 एवं 31.08.2025 को गोमो स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान गोमो–हटिया–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी।


3. 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस – 25.08.2025 से 29.08.2025 एवं 31.08.2025 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ होगी। इस दौरान बोकारो–धनबाद –बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण (Rescheduling)

1. 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस – 31.08.2025 को बक्सर से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

नियंत्रण (Controlling)

1. 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस – 25.08.2025, 27.08.2025 एवं 30.08.2025 को नियमित समय पर चलने पर बोकारो स्टेशन पार करते समय  राजाबेरा–बोकारो खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित की जाएगी।

मार्ग परिवर्तन (Diversion)

1. 18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस – 27.08.2025 को चांडील– पुरुलिया– कोटशिला- मुरी के स्थान पर  चांडील – गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से चलाई जाएगी।

 यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं की जाएं।

Post a Comment

0 Comments

close