चांडिल,छठ पर्व पर माई दरबार सेवा संघ द्वारा सैकड़ों व्रतधारियों के बीच सुप व पूजन सामग्री का वितरण।
जमशेदपुर, लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक संस्था माई दरबार सेवा संघ की ओर से बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सैकड़ों छठव्रतधारियों के बीच फल-फूल एवं सुप का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सक्रिय सदस्य अभिषेक ओझा ने किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के इलाकों के जरूरतमंद छठव्रतधारियों को चिन्हित कर पूजा सामग्री एवं सुप उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के छठ पूजा संपन्न कर सकें। सामग्री पाकर व्रतधारियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
इस अवसर पर अभिषेक ओझा, अजय दुबे, नीतीश, पवन ओझा, सन्नी झा, विनीत मिश्रा, संदीप सिंह, अनूप शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, सीमा पांडे, सीमा मोहंती, राहुल, अमित तिवारी, संजय तिवारी और कौशल सिंह सहित कई सदस्य मौजूद
दुसरे ओर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को के दो पानी टैंकर से बागबेड़ा रेलवे साईं मंदिर के समीप बने कृत्रिम छठ घाट में नि:शुल्क पानी भरवाए। इस तरह कुल 24000 लीटर पानी भरवाया गया है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के निजी टैंकर से भी बागबेड़ा कॉलोनी नेहरू मैदान में बने हुए कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रीप पानी भरवाया गया है।
सोमवार को भी दर्जनों बने अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भरवाया जाएगा। इस तरह छठ व्रतधारी लोग आसानी से छठ कर सकेंगी।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी उमेश राय, पशुपति मिश्रा, जितेंद्र उपस्थित थे।
0 Comments