नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध खनन को रोकने हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने अवैध खनन को रोकने हेतु सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

नीमडीह के सीओ ने एक अवैध बालू लदा हाइवा पकड़ , मामले नीमडीह थाना में दर्ज किया गया।

चांडिल : टाटा पुरूलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर स्थित सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मार्ग पर रात्री 3 बजे से लगभग तीन दर्जन से अधिक अवैध बालू लदा हाइवा दौड़ती है। जो सुबह 9 - 10 तक सड़क पर देखा जा सकता है। गुरुवार को जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सीओ द्वारा नीमडीह थाना के बांदु गांव में एक अवैध बालू लदा हाइवा हाइवा संख्या जेएच 6ए - 9226 पकड़ कर केस दर्ज करने के लिए नीमडीह थाना को सौंप दिया। सीओ ने कहा कि नीमडीह अंचल क्षेत्र में अवैध बालू खनन को देखते हुए जिला खनन पदाधिकारी तथा उनके टीम सजग है एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसर नीमडीह प्रखंड में अवैध खनन को लेकर निरंतर अभियान चल रहा है। नीमडीह थाना प्रभारी का काफी सहयोग मिल रहा है, एक अंचल अधिकारी के रूप में अवैध खनन रोकने के लिए हमेशा प्रयास कर रहा हूं। जिसके कारण अवैध खनन एवं परिवहन पर लगाम लगा है। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारी एवं थाना पदाधिकारी को भी सुचना दे रहा हूं कि मिलकर अभियान चलाएं जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाया जा सके। विकास की काम के लिए बालू की जरुरत है लेकिन उससे अधिक नहीं। प्राकृतिक संसाधन की अवैध तरीके से खनन सहन नहीं किया जायेगा। हमने ट्रैक्टर वाले को भी मना किया है। दूसरे अंचल से आने वाले हाइवा एवं ट्रैक्टरों पर लगाम लगाया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments

close