बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नवनिर्मित खेल परिसंपत्तियों का उपायुक्त ने किया उद्घाटन।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने तथा खेल के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को सुगम रूप से खेल उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “खेल बैंक” की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय युवाओं को नियमित अभ्यास हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सकारात्मक प्रयास से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 13 खिलाड़ियों को उपायुक्त, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी सम्मानित खिलाड़ियों को “खेल बैंक” के माध्यम से ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय है कि “खेल बैंक” हेतु आवश्यक खेल सामग्री कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) मद के अंतर्गत Tata Steel Foundation द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
0 Comments