सरायकेला प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 2 यूनिट बैल का हुआ वितरण।
चांडिल,सरायकेला प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 2 यूनिट बैल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में चयनित लाभुकों को बैलों का वितरण किया गया तथा पशुपालन के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार किसानों की आय में वृद्धि एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में इस प्रकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे योजना के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।
*=========================*

0 Comments