चांडिल बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला: अधिवक्ताओं के लिए कन्यादान राशि 50 हजार।
चांडिल: चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में अधिवक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कन्यादान योजना की राशि को 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा की गई।
इस फैसले से अधिवक्ताओं के परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में यह भी तय किया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक अधिवक्ता सचिव सह अध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर महेंद्र कुमार महतो, बद्री प्रसाद साव, शिवेश्वर महतो, कमल महतो, जयदेव महतो, भीम महतो, विश्वनाथ कालिंदी, अनिल साहू, मृत्युंजय महतो, कमलेश महतो और नंदु ठाकुर समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस निर्णय को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और इसे एक सराहनीय पहल बताया गया।
0 Comments