जंगली हाथी कुआ में, लोग में अफरातफरी,कुआ मालिक को मिली मुआवजा।
चांडिल,सोना हातु गांव में हाथी गिरा कुआ में, लोगों में अफरातफरी मची,वन विभाग ने किया रेस्क्यू का काम,कुआ मालिक को मिला मुआवजा ।
चांडिल,सोनाहातु थाना क्षेत्र के सारयादा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी गांव के कुएं में गिर गया। घंटों की मशक्कत और मुआवजे को लेकर विवाद के बाद आखिरकार हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बुंडू वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत सार याद गांव में एक जंगली हाथी अचानक कुएं में गिर गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, हाथी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और वह कुएं के अंदर सुरक्षित था।रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया, जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी। करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोक झोंक चलती रही।आखिरकार वन विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में भुगतान किया, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया।
हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
0 Comments