चांडिल के पितकी रेलवे गेट पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज का एक तरफ का गर्डर लॉन्च।

चांडिल के पितकी रेलवे गेट पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज का एक तरफ का गर्डर लॉन्च।

चांडिल दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा प्रमंडल के चांडिल जंक्शन के अधीन पितकी रेलवे गेट पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। गुरुबार को आद्रा रेल मंडल ने पितकी रेलवे ओवरब्रिज के एक तरफ के क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया।

पितकी रेलवे गेट हमेशा जाम रहने से बस, ट्रक और आम यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक बार-बार बंद होता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गर्डर के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जाएगा। सड़क का काम पूरा होते ही ओवरब्रिज के एक तरफ के हिस्से को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे एक लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि पूरे ओवरब्रिज के बन जाने के बाद पितकी गेट पर जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। फिलहाल दूसरे हिस्से के गर्डर लॉन्चिंग का काम भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

close