सापारूम जंगल और मुख्य सड़़क के आसपास 12 हाथियों का झुंड मौजूद है.

सापारूम जंगल और मुख्य सड़़क के आसपास 12 हाथियों का झुंड मौजूद है.
चांडिल,दो राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र लाभ के साथ हानि भी होता है।झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती चांडिल रेंज के सापारूम जंगल और मुख्य सड़़क के आसपास 12 हाथियों का झुंड मौजूद है. वन विभाग ने पोलोंग , सापारूम होते हुए बंगाल की ओर जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील की है. वन विभाग के अनुसार हाथियों का झुंड लगातार मूवमेंट कर रहा है. शाम से सुबह तक हाथी जंगल से निकलकर मुख्य सड़़क के आसपास आ जाते हैं. ऐसे में पोलोंग,सापारूम मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़़़ गया है. विभाग ने अनुमान जताया है कि कभी भी मानव और हाथी के बीच संघर्ष की स्थिति बन सकती है.
ग्रामीणों के लिए हिदायत
वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय जंगल या सड़़क किनारे अकेले आवाजाही नहीं करने कहा है. जरूरी होने पर टॉर्च, पटाखे और मशाल साथ रखने की हिदायत दी गयी है. इसके साथ ही हाथी दिखने पर शोर न मचाएं, दूरी बनाकर रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गयी है.



Post a Comment

0 Comments

close