“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”
चांडिल,दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 22.06.2026 से 28.06.2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है, जिसे मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा द्वारा अनुमोदित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :
रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)
(1) 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 22.06.2026 एवं 25.06.2026 को रद्द रहेगी।
(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 23.06.2026, 26.06.2026 एवं 28.06.2026 को रद्द रहेगी।
(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 25.06.2026 एवं 28.06.2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)
(1) 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 23.06.2026, 26.06.2026 एवं 28.06.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।
(2) 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 23.06.2026, 24.06.2026 एवं 27.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(3) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 22.06.2026, 24.06.2026, 25.06.2026, 26.06.2026 एवं 27.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
(4) 13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) एक्सप्रेस दिनांक 25.06.2026 एवं 28.06.2026 को गोमो में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी।
(5) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 23.06.2026, 24.06.2026, 25.06.2026 एवं 27.06.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारण (Rescheduled)



0 Comments