अभिजीत के बंद पड़े कारखाना में अज्ञात चोरों के द्वारा गैस कटर से कारखाना में लगें लोग को न्यायालय भेजा गया

अभिजीत के बंद पड़े कारखाना में अज्ञात चोरों के द्वारा गैस कटर से कारखाना में लगें लोग को न्यायालय भेजा गया
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला के खरसावाँ थाना अंतर्गत ग्राम-बुरूडीह के समीप स्थित अभिजीत के बंद पड़े कारखाना में अज्ञात चोरों के द्वारा गैस कटर से कारखाना में लगे लोहे को चोरी के नियत से काटा जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा खरसावाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुरूडीह में अभिजीत के बंद प्लांट में छापामारी करने पर पुलिस को अपने ओर आते देख भाग रहे लोगो को खदेड़ कर पकड़ा गया तथा पकड़ाये चोरों के निशानदेही पर अभिजीत के बंद पड़े कारखाना में लोहा काटने में इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण/वस्तु को जप्त किया गया तथा चोरी करने में शामिल 06 चोरो को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एंव पता :- सत्यदेव महतो उर्फ राजु महतो उम्र करीब 40 वर्ष पिता श्री पूर्ण चन्द्र महतो, ग्राम-बुरुडीह, शिवचरण होनहागा, उम्र-करीब 32 वर्ष, पे० स्व० तुरी होनहागा, ग्राम कोलबुरुडीह नाया सुण्डी, उम्र 22 वर्ष पे० लक्षमण सुण्डी, सा० बुरुसाई, मेघलाल बिरूली, उम्र 22 वर्ष, पे० रामदास बिरूली, अजय हेम्ब्रम, उम्र 28 वर्ष, पे० सीताराम हेम्ब्रम, सा०-बुरुडीह पाँचो थाना-खरसायों, राकेश सरदार, उम्र 26 वर्ष, पे० ठाकुर सरदार, सा० देवगीरीसाई, भुरकुली थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाँ।

अपराधिक इतिहास प्राथमिकी अभियुक्त सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो पे०-पिता श्री पूर्ण चन्द्र महतो, ग्राम-बुरुडीह, थाना-खरसावाँ, जिला सरायकेला खरसावाँ के विरुद्ध खरसावाँ थाना कांड सं0-71/23, दि0-08. 10.2023, धारा-25 (1-b)/26/35 Arms ACT दर्ज है।छापामारी दल के सदस्य :-
पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, पु०अ०नि० अवधेश राय झारखण्ड पलिस,स०अ०नि० बाबुजी बास्के, स०अ०नि० हरेन्द्र प्रसाद सिंह, हव० सुंदर कुमार बेसरा,आ0/09 सनातन महतो,
सरकारी चालक आरक्षी अनिस अनवरखरसावाँ थाना सैट टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

close