साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या ।

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या ।









चांडिल,साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।









समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से संबंधित समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शिकायतों को क्रमवार सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत अंतर्गत उदयपुर ग्राम में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, कृषि कार्य में प्रयुक्त उर्वरक (खाद) की कालाबाजारी की रोकथाम हेतु उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण कराने, कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा पुनर्वास स्थल के समीप प्रस्तावित बीयर बार की अनुमति नहीं दिए जाने संबंधी स्थानीय ग्रामीणों की सामूहिक मांग, सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मझनाघाट पर सीढ़ी निर्माण, भूमि विवाद, जन्म प्रमाण-पत्र सत्यापन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लंबित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को यथाशीघ्र राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

close