आंदोलनरत सोनम वांगचुक और लोकतांत्रिक आंदोलन के ऊपर बर्बरता पूर्ण दमन के खिलाफ चांडिल चौक में ए आई डी एस ओ की ओर से पुतला दहन व विरोध सभा आयोजित किया गया
चांडिल,सरायकेला खरसावां जिला काउंसिल की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलनरत सोनम वांगचुक और लोकतांत्रिक आंदोलन के ऊपर बर्बरता पूर्ण दमन के खिलाफ चांडिल चौक में प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया ।य
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक ने कहा कि जैसा की आप सभी जानते हैं, पूरे देश में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्नपत्र बार-बार लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएँ होने से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इन समस्याओं के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से आंदोलनरत थे। कल उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा गैर-लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन स्थल से जबरन हटा दिया गया। साथ ही 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर भी दमनात्मक कार्रवाई की गई।
हम छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से मांग करते है कि -
देश और विभिन्न राज्यों में हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाया जाए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को रद्द किया जाए।
लोकतांत्रिक आंदोलन में पुलिसी हस्तक्षेप बंद किया जाए।
कार्यक्रम में एआईडीएसओ जिला अध्यक्ष विशेश्वर महतो, उपाध्यक्ष कार्तिक गोप व राजा प्रमाणिक, राहुल महतो, रोहित प्रमाणिक, और अन्य छात्र उपस्थित थे ।सोनम वांगचुक के समर्थन एवं पेपर लीक के विरोध में भारी बारिश के बीच अर्जुन चौक पर निकला मशाल जुलूस।
चांडिल, सरायकेला-खरसावां।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मांगों के समर्थन, देशभर में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चांडिल के अर्जुन चौक पर भारी बारिश के बीच शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया।
मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं स्थानीय नागरिक हाथों में मशाल लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। सरकार को परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सोनम वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की भी मांग की गई।
इस कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, पूर्व केंद्रीय सदस्य फूलचांद महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments