आदरडीह गांव में आदरडीह डेवलपमेंट यूनियन" का गठन



आदरडीह  गांव में आदरडीह डेवलपमेंट यूनियन" का गठन।
चांडिल,एसएम स्टील प्लांट में स्थानीय भूमि दाताओं को रोजगार देने की मांग।
सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के सामुदायिक विकास भवन आदरडीह में ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक राजकुमार  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसएम स्टील पावर प्लांट से प्रभावित जमीन दाता ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आदरडीह डेवलपमेंट यूनियन के गठन का निर्णय लिया।

यूनियन का उद्देश्य आदरडीह गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों को एक मंच पर लाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, युवाओं के लिए रोजगार, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना यूनियन की प्राथमिकता होगी।
स्थानीयों को मिले प्राथमिकता :
ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट उनकी जमीन पर लग रहा है, ऐसे में रोजगार और कारोबार में भूमि दाताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने प्लांट प्रबंधन द्वारा बनाई गई 5 लोगों की छोटी यूनियन बनाकर उसी लोगो को काम दिया जा रहा हे।
आरोप लगाया कि प्लांट के अंदर सफलाई सहित अन्य काम बाहरी लोगों से कराए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय ग्रामीणों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि आदरडीह के साथ गोराडीह, संगड़ा सहित दर्जनों गांव के लोग इस प्लांट के लिए जमीन दाता हैं। सभी गांवों को मिलाकर एक बड़ी यूनियन बनाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

close