झारखंड क्षत्रिय संघ के मीडिया प्रभारी बने भरत सिंह।
चांडिल, झारखंड क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के द्वारा भरत सिंह को झारखंड क्षत्रिय महासंघ का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। यह उपाधि पत्रकारिता जगत में भरत सिंह के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिया गया है।
केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि भरत सिंह के अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वे संगठन की खबरों को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। यह फैसला रविवार को हुए एक बैठक में लिया गया है।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी भरत सिंह ने संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सभी प्रभारीयों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केंद्रीय अध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। आदित्यपुर क्षेत्र में संघ द्वारा किए जा रहे हैं जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।
वहीं इस अवसर पर संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के साथ साथ संघ के कई गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

0 Comments