वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
चांडिल,SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित.।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत स्थापित प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूमों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक एवं संवाद आयोजित कर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड में AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ जागरूकता
बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच गणना प्रपत्र वितरित किए गए तथा उन्हें प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरने, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने तथा निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ने RWA सदस्यों से अपने परिवार एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करने तथा गणना प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर संबंधित BLO को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अपेक्षित है।



0 Comments