अवैध ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग कर ठगी करने वाले के विरुद्ध छापेमारी किया गया।
चांडिल,सरायकेला खरसावाँ जिला अंतर्गत आदित्यपुर प्राथमिकी संख्या 185/2026 दिनांक 11.07.2026 धारा— 316(2) / 317(5) / 318(4) / 338 / 111 / 61(2) / 3(5) BNS , 66(C) / 66(D) IT Act और 11 Bengal Public Gambling Act में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला , अनुभव भारद्वाज द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर, आदित्यपुर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवनारायणपुर में संचालित हो रहे अवैध ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग कर ठगी करने वाले के विरुद्ध छापेमारी किया गया। जिसमें "Win Buzz Gaming" के नाम से संचालित हो रहे अवैध ऑनलाइन बेटिंग में संलिप्त 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बरामदगी :02 लैपटॉप,15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,13 सिम कार्ड,03 एटीएम/डेबिट कार्ड,
ऑनलाइन लेन-देन से संबंधित क्यू आर कोड, हिसाब-किताब की डायरी, चार्जर, एडॉप्टर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

0 Comments