मृतक के परिजन ने लगाया आरोप,चिकित्सक की लापारवाही से हुई एक महिला की मौत।

मृतक के परिजन ने लगाया आरोप,चिकित्सक की लापारवाही से हुई एक महिला की मौत।

सरायकेला सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मृतका के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर गुरा पूर्ति अपनी पत्नी शुरू पूर्ति को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित उपचार नहीं मिलने के कारण रातभर में मां और नवजात दोनों की मौत हो गई। मृतका के पति ने दावा किया कि डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद दोबारा ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थिति बिगड़ती चली गई।
वहीं ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रीमा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी और अस्पताल पहुंचने के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत इलाज किया गया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Post a Comment

0 Comments

close