तेतलो टोल प्लाजा समीप सभी स्ट्रीट लाइटों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

बरसात में बढ़ी सड़क सुरक्षा की चिंता, N H A I को ई-मेल भेज कार्रवाई की मांग।
चांडिल:  टाटा–पुरुलिया मार्ग पर स्थित तेतलो टुल टेक्स के सभी स्ट्रीट लाइटों का
 नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। संनद् रहे कि लाइट नहीं रहने पर राहगीर को अंधेरे में चलने से दुघर्टना का भय लगता है।बारिश और टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH
18) पर संभावित सड़क दुर्घटनाओं को लेकर छात्र नेता समीर कुमार महतो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को ई-मेल भेजकर सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ई-मेल में उन्होंने कहा है कि लुपुंगडीह टोल प्लाजा पर नियमित रूप से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, लेकिन टोल प्लाजा क्षेत्र से लगभग 500 मीटर आगे की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। उनका आरोप है कि बिजली और डीजी (जनरेटर) की व्यवस्था होने के बावजूद लाइटें नहीं जलाई जातीं है, जिससे रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है। वहीं, पितकी और जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं होने से लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समीर कुमार महतो ने NHAI से बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा पितकी एवं जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टोल प्लाजा क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों की स्ट्रीट लाइटें बंद रखना यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता है। उन्होंने N H A I से संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

Post a Comment

0 Comments

close