विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ के काठघोरा निवासी नीट क्वालिफाई पंकज टुडू को किया सम्मानित।
चांडिल,ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड के काठघोरा पहुंचकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले होनहार छात्र पंकज टुडू को पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने पंकज टुडू की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी 2026 उत्तीर्ण कर पूरे ईचागढ़ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि पंकज टुडू ने नीट-यूजी 2026 में 720 अंकों में से 443 अंक प्राप्त किए हैं। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। विधायक ने कहा कि पंकज टुडू ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें विश्वास है कि पंकज भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। उन्होंने पंकज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। इस अवसर पर पंकज टुडू के पिता रंजीत टुडू, माता आलोमनी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, मुखिया किशुन किस्कू, सपन आदित्यदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। <This message was edited>

0 Comments