चाहिल ,सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त ने विशेष गहन पुन:निरक्षण कार्य में लोगों से सहभागिता की अपील की।
विशेष गहन पुनः निरीक्षण कार्य हेतु सरल तरीके से वीडियो के माध्यम समझाया गया, जिससे क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मी को मतदाता को परेशानी नहीं हो।
विशेष गहन पुन:निरक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने की जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील.।
सरायकेला, विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR-2026) के अंतर्गत जिले में शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य जारी है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अभियान में सक्रिय जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता को अब तक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) प्राप्त नहीं हुआ है अथवा भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा नहीं किया गया है, तो वे संबंधित बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजर से संपर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त करें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करना सुनिश्चित करें।
शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 एवं 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विशेष शिविरों में गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सहित संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। संबंधित मतदाता शिविर में उपस्थित होकर गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे पूर्ण रूप से भरें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ वहीं जमा करें।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई, 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान प्राप्त गणना प्रपत्रों एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एएसडीडी (ASDD–Absent, Shifted, Dead & Duplicate) सूची तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead) एवं डुप्लिकेट (Duplicate) प्रविष्टियों का सत्यापन कर निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) में सक्रिय जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अवश्य जमा करें, ताकि उसका समयबद्ध संग्रहण, सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली का निर्माण सभी की सहभागिता से ही संभव है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2, बीएलओ एवं आम नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अपने उद्देश्य को पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकेगा।

0 Comments