JSLPS कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान, 21 से कलमबंद की सुचना बीडीओ को दी।
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने JSLPS के स्तर-5 से स्तर-8 तक के कर्मियों की सैलरी रिस्ट्रक्चर और नई एचआर नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इस संबंध में 19 जुलाई की शाम आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संघ ने बताया कि प्रबंधन को 20 जुलाई तक मांगों पर निर्णय लेने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद 21 से 25 जुलाई तक पूरे राज्य में स्तर-5 से स्तर-8 के कर्मी कलमबंद हड़ताल करेंगे। इस दौरान संबंधित कर्मचारी किसी प्रकार का कार्यालयी कार्य नहीं करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन के दौरान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री से मुलाकात कर मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप की मांग करेगा। यदि इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया, तो 27 जुलाई से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल और मुख्यालय घेराव शुरू किया जाएगा।
संघ के राज्य मीडिया प्रभारी अंशुमान कुमार साहा ने सभी जिला इकाइयों को आपात बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया

0 Comments