,सोनाहातु में देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन,163 किसानों ने दी गिरफ्तारी, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक - सुफल महतो
दिनांक 10 अगस्त 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा के देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन के तत्वावधान में झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा राजपथ राहे में ढाई घंटा एवं सोनाहातु में 3 घंटे रास्ता रोको के माध्यम से 163 किसानों ने दी गिरफ्तारी , तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा किसान विरोधी भारत - अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है, अमेरिकी उत्पादों के लिए मुक्त भारतीय बाजार भारतीय किसानों को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर देगा, एम् एस पी की कानूनी गारंटी देने में मोदी सरकार बिफल हैं, नतीजा के तौर पर देश में अन्नदाता किसान आत्महत्याएं लगातर बढ़ रही है, पेपर लीक एवं नौकरी बेचने के खिलाफ छात्रों आंदोलन के मांगें पूरा करें सरकार,17 अगस्त को देश के विधायक/ सांसदों/ मंत्रीओ तथा विपक्ष के नेता को ज्ञापन ,3 अक्टूबर लखिनपुर गिरी शहादत दिवस पर हर गांवों में किसान पंचायत तथा 26 नवंबर बड़े किसान आन्दोलन का शुरूआत होंगा।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य उमेश महतो, जयपाल सिंह मुंडा,बिसमबर महतो, जनवादी महिला समिति के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी,जिला सचिव रतन महतो,जिला किसान कोंसिल सदस्य शोभाराम महतो, प्रेम चंद पातर,घुरन पातर, पांडू राम मुंडा, हरिश्चंद्र प्रमाणिक,बसंत मुंडा,करमी देवी, उर्जला कुमारी,सोमा मुंडा,कनक मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा,जीतू महतो, नारायण महतो, रामसिंह लोहरा,सांकरा महतो,,महरूम महतो,बलराम महली,हिनदु पाहान, कृष्ण मुंडा, रूपचन्द्र महतो, विश्वनाथ कुम्हार, उपेन्द्र बडाईक,अशोक महतो,कलेवर मुंडा,सुनील महतो, भोंदू मुंडा,सुबोध महतो,दुर्गाचरण महतो सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। भारत - अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करो,बीज और बिजली विधेयक रद्द करो,4 लेबर कोड रद्द करो, किसानों के फसलों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी करना होगा, झारखंड में हाथियों के आतंक से निजात दिलाओ,पेपर लीक एवं नौकरी बेचने पर रोक लगाओ, झारखंड में चल रहे छात्र आन्दोलन के मागे पूरा करो, दिल्ली छात्र आन्दोलन पर बर्बर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करो एवं झूठे मुकदमे वापस लो, मनरेगा पुनः बहाल करो, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी,नीजीकरण , पलायन - विस्थापन पर रोक लगाओ, जबरन जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाओ,सभी के लिए खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य की गारंटी करो, आदि नारे लग रहे थे।

0 Comments