जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एआईडीएसओ द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव , राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया।

अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों में आज भी जिंदा है भगत सिंह:- शुभम कुमार झा

          ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई के तत्वधान में आज 23 मार्च को आजादी आंदोलन के गैर समझौतावादी धारा के नेता शहीदों में सर्वश्रेष्ठ शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीत की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम कुमार झा ने भगत सिंह की जीवनी पर बारीकी से अपनी बातों को छात्रों के बीच रखा उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में जिस तरह से महिलाओं बच्चों किसानों मजदूरों पर शोषण हो रहा है और जो भगत सिंह का सपना शोषण मुक्त समाज बनाने का है यह आज अधूरा है वह हम सभी नौजवानों  को पूरा करने का संकल्प आज लेना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में विजेता कुमारी द्वारा कविता पाठ किया गया और ओंमकार मिश्रा द्वारा भगत सिंह  के आदर्श पर युवाओं की प्रसंगिकता पर बात रखा गया। 

कार्यक्रम में कॉलेज कमेटी उपाध्यक्ष करिश्मा नाज सचिव कामेश्वर प्रसाद ,संगीता पांडे सूर्यकांत महतो ,ओंकार मिश्रा विजेता कुमारी ,गुड़िया, अलीशा नूपुर ,सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं की भूमिका रही।

Post a Comment

2 Comments

close