चांडिल डेम में ठंड के समय साइबेरियन पक्षी का आगमन व पिकनिक का दौर शुरू।
चांडिल, सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल डेम के विकास एवं स्थानीय लोगों के रोजगार हेतु झारखंड पर्यटनविभाग की ओर से समय समय पर विकास के प्रयास जारी हैं। प्रकृति के पहाड़ और जंगल के बीच चांडिल डेम की सुन्दरता में चार चांद लगा देती है । जो पर्यटकों के आकर्षण की केन्द्र बिन्दु बना हुआ है। दिसम्बर से जनवरी माह तक पिकनिक हेतु आसपास के लोग चांडिल डेम आते हैं। पक्षियों का चह - चहाना, तीनों तरह पहाड़ से घिरे होने से पिकनिक स्थल को रमणिक बना देता है।चांडिल डेम में दुसरी ओर मत्स्य विभाग को ओर केज के माध्यम से मछली पालन होता है। जिसका देखभाल विस्थापित समिति के सदस्य करते हैं। नौका विहार का संचालन भी विस्थापित समिति सदस्य कर रहे हैं। चांडिल में बोटिंग की सुविधा, जगह - जगह पर सुरक्षा हेतु तार से घेराव किया हुआ है।व
0 Comments