अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 19वार्डों में 98 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो चुकी ह
कपाली नप चुनाव में कुल मतदाता में 57.38% मतदान के साथ संपन्न, 27 फरवरी को गिनती होगी।
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद एवं 19 वार्ड पार्षदों के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो पूरे क्षेत्र में प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शाम पांच बजे तक कुल 57.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। युवाओं में खासा उत्साह नजर आया, वहीं बुजुर्ग और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने स्थानीय विकास की दिशा तय करने के लिए घंटों कतार में खड़े रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 19 वार्डों में 98 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि कपाली नप के कुल 21 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 और 8 से प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। केंद्र संख्या 13 पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उग्र हो गए जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए नियंत्रित कर लिया। मतगणना 27 फरवरी को सरायकेला स्थित काशी साव कॉलेज परिसर में होगी, जहां प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आएगा।
0 Comments