बाइक सवार मनचलों ने होटल मालिक पर किया हमला, पिता-पुत्र घायल ।
चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल से पुरुलिया मुख्य राज्यमार्ग में राइडर बाइक सवार मनचलों ने होटल मालिक सपन महतो और उनके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना न्यू बाईपास रोड पर शाम 5 बजे के आसपास हुई, राइडर बाईक से गिर जाने के बाद जब सपन महतो और उनका बेटा राहुल द्वारा बीच सड़क पर गिरे एक बाइक को उठाने गए थे।
हमलावरों ने सपन महतो के सिर पर खड़ा से वार किया, जिससे वे खून से लतपथ हो गए। राहुल ने जब अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो छह हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। राहगीरों की भीड़ देखकर हमलावर बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन तीन लोगों को पकड़ लिया गया और चांडिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सपन महतो और उनके बेटे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
0 Comments