जंगली हाथी का उत्पात से घर प्रभावित,दुकान का सामान किया नष्ट।
चांडिल वन क्षेत्र के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिल्ला टोला, जामडीह में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गांव निवासी एवं राशन दुकानदार मदन दास के घर को तोड़ दिया गया तथा उनकी दुकान में रखे आटा, आलू सहित अन्य खाद्य सामग्री को हाथियों ने खा लिया। इतना ही नहीं, दुकान में रखे कंप्यूटर और वजन मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
वहीं, गांव के ही सनातन सिंह की दुकान को भी हाथियों ने निशाना बनाया, जहां रखे आलू को खा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्या अनिता पारित मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के फॉरेस्टर से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी दी तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर हाथियों के आतंक से राहत दिलाने की अपील की है।चांडिल रेंज के हाथी नादा जंगल में एक हाथी प्रवेश करते देखा गया।म आस पास के ग्रामीण सावधान रहें lजंगली हाथियों का उत्पात से घर प्रभावित,दुकान का सामान किया नष्ट
0 Comments