नीमडीह,कुकरू डबल पद प्रभार के अंचलाधिकारी, अभय कुमार द्विवेदी।
चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को कुकड़ू अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय से जारी आदेश में प्रशासनिक हित में यह निर्णय लिया गया। झारखंड कोषागार संहिता 2016 के तहत अगले आदेश तक वे कुकरू अंचल के राजस्व व प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
गुरुवार को अभय कुमार द्विवेदी ने कुकरू अंचल का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभायेगे। इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार कुकरू बीडीओ राजश्री ललिता बाखला के पास था। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।क्ष

0 Comments