चौका के हत्या कांड का उद्भेदन हुआ, संलिप्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
चांडिल,जिला- सरायकेला-खरसावाँ चौका थाना काण्ड संख्या- 13/26, दिनांक-05.04.2026, धारा- 103 (1) बी०एन०एस० का उद्दभेदन हुआ।इस संदर्भ में बताया जाता है कि गत दिन 05.04.2026 को चौका थाना अन्तर्गत ग्राम रेयाङदा, टोला डुंगरडीह से सूचना प्राप्त हुई कि श्रवण सरदार द्वारा अपनी पत्नी मोगरो देवी को लकड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दिया गया है तदोपरान्त मृतिका के भाई गुरुबा सरदार, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व० सोमराय सरदार, पता- ग्राम रेयाड़दा, टोला- डुंगरडीह, थाना-चौका, जिला- सरायकेला- खरसावाँ के लिखित आवेदन के आधार पर चौका थाना काण्ड संख्या- 13/26, दिनांक-05.04.2026, धारा 103 (1) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल के नेतृव्य में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के प्रा० अभि० श्रवण सरदार, उम्र 40 वर्ष, पिता-स्व० सीताराम सरदार ग्राम-रेयाड्दा, टोला- डुंगरडीह, थाना-चौका, जिला सरायकेला-खरसावाँ को गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटनाकारित करने में प्रयोग किया गया लकड़ी के डंडे को बरामद कर जप्त किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण सरदार को आज दिनांक 06.04.2026 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता :-श्रवण सरदार, उम्र- 40 वर्ष, पिता-स्व० सीताराम सरदार ग्राम रेयाड्दा, टोला डुंगरडीह, थाना-चौका, जिला सरायकेला-खरसावाँ।
जप्त किये गये समानों की विवरणी:-. खुन लगा मिट्टी, मृतिका के कॉटन गॉज (Cotton Gauze) में लिया गया खुन का नामुना,मृतिका का हरा रंग का खुन लगा हुआ छोटा कपड़ा
घटनाकारित करने में प्रयोग किया गया लकड़ी के डंडा,छापामारी दल में अरविन्द कुमार बिन्हा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चाण्डिल
पु०अ०नि० सोनू कुमार, थाना प्रभारी चौका थाना पु०अ०नि० भगवान प्रसाद गौड़ चौका थाना (अनुसंधानकर्ता),स०अ०नि० अंजेश कुमार राय चौका थाना।सशस्त्र बल चौका थाना।

0 Comments