रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी बैठक।
चांडिल ,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्षी रवैये के विरोध में अगामी 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल के हॉल में संपन्न हुई ।
बैठक में उपस्तिथ भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा की भाजपा के कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है भाजपा इस बिल को लागू करने के लिये प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष के द्वारा आधी आबादी के हक पर कुठाराघात बर्दास्त के बाहर है ।
वर्तमान में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कहा की इस आक्रोश रैली में जिले से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी ।लोग बसों और अपने निजी वाहनों से 25 तारीख़ की सुबह राँची के लिए प्रस्थान करेंगे ।
इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार और निवर्तमान महापौर बॉबी सिंह ने भी अपने विचार रखे आयोजित बैठक में पूर्व विधायक अनंतराम टुडू,जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, डॉ भूषण मुर्मू जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर,देवेश महापात्रा,श्रीमती रीतिका मुखी,श्रीमती सारथी महतो,जिला मंत्री ललन शुक्ला,सतीश शर्मा, सूर्या देवी,जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बिवेक बिशाल,गणेश कालिंदी,किशन प्रधान,बीजू दत्ता,मनसा लोहार,उज्जवल मोदक,मुरली प्रधान,साधन महतो,माइकल महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments