विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल मानिकुई मार्ग को लेकर हुई बैठक,



विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल मानिकुई मार्ग को लेकर हुई बैठक, 








शुक्रवार से चालू होगा सड़क निर्माण का काम 

पातकुम डूमटांड़ मार्ग पर भी आज से शुरू हुआ निर्माण कार्य 

विधायक सविता महतो के निर्देश एवं उपायुक्त के आदेश पर बुधवार को चांडिल प्रखंड कार्यलय परिसर में चांडिल मानिकुई मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचल अधिकारी प्रदीप महतो एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक रजक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता संतोष महतो एवं सड़क निर्माण कर रहे संवेदक उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से सड़क निर्माण को लेकर गड्ढे की भराई की जाएगी एवं गुरुवार से नियमित रूप से सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाएगा जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। वही पातकुम डूमटांड़ मार्ग पर पाटपुर और किस्टोपुर के बीच जमीन विवाद को लेकर विगत 3 माह से सड़क निर्माण कार्य बंद है। अनुमंडल अधिकारी की उपस्थिति में भुअर्जन और अंचल अमीन के द्वारा जमीन का नापी कराकर आज से पुनः सड़क निर्माण कर्ज को प्रारंभ कराया गया। मालूम हो कि उक्त दोनों सड़क निर्माण को लेकर विधायक सविता महतो काफी प्रयासरत थे जो अब पूरा होते दिख रहा हैं। वही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क को ससमय पूरा कराने को लेकर तत्पर है। और हर समय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य व सड़क को लेकर संबंधित विभागिय अधिकारी से समय समय पर वार्ता कर जरुरी दिशा निर्देश देते हैं।

Post a Comment

0 Comments

close