दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन पद प्रभार संभाले
चांडिल, अनिल कुमार जैन ने बीते दिन 09 अप्रैल, 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। संनद् रहे कि पूर्व महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा दिनांक 31.03.2026 को सेवा निवृत्त हुए। इसके पश्चात, श्री सुमित्रा मजूमदार, अपर महाप्रबंधक/दक्षिण पूर्व रेलवे ने 01.04.2026 से 09.04.2026 तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला।
दक्षिण पूर्व रेलवे में महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व, अनिल कुमार जैन उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। श्री जैन भारतीय रेल विद्युत इंजीनियर्स सेवा (IRSEE) के वर्ष 1990 बैच के अधिकारी हैं तथा वर्ष 1991 में भारतीय रेल सेवा में सम्मिलित हुए।
उन्होंने दिनांक 11.08.2021 से 21.07.2023 तक पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है, जिनमें उत्तर पश्चिम रेलवे में मुख्य विद्युत इंजीनियर (योजना), दक्षिण पश्चिम रेलवे में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में मुख्य डिजाइन इंजीनियर (विद्युत), तथा रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) में महाप्रबंधक के पद शामिल हैं।
श्री जैन ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बी.टेक की उपाधि प्राप्त की है तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से स्वर्ण पदक के साथ एम.टेक किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है।
उन्होंने जापान में हेवी हॉल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग में भी प्रशिक्षित हैं। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक परियोजना हेतु रोलिंग स्टॉक के डिजाइन के अंतिम रूप देने के लिए दक्षिण कोरिया एवं जापान का भी दौरा किया है।

0 Comments