चांडिल स्टेशन पर चलाया जा रहा है सघन टिकट जांच अभियान"
चांडिल,आंद्रा रेल मंडल के अधीन चांडिल रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा रेल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा चांडिल स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट धारकों, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना प्रवेश करने वाले तथा अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, ऐसे यात्रियों से उपयुक्त किराया एवं जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों से यह अपील की जा रही है कि वे यात्रा के दौरान सदैव वैध टिकट/उचित प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। इससे न केवल यात्रियों को अनावश्यक असुविधा एवं दंड से बचाव होगा, बल्कि रेलवे की सेवाओं को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में भी सहयोग प्राप्त होगा।
आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन टिकट जांच अभियानों विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर जारी है, ताकि रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जा सकें।

0 Comments